Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, गुजरात से भी है इनका कनेक्शन, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी जानकारी

Advertiesment
Who is Colonel Sofia Qureshi
Who is Colonel Sofia Qureshi: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी। पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक के बाद अचानक यह नाम सामने आया है और लोगों को जिज्ञासा हुई कि आखिर यह महिला सैन्य अधिकारी कौन हैं? दरअसल, सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारतीय अवाम को बताया कि भारत ने किस तरह सीमापार स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। ...और कहां-कहां हमले किए गए। दरअसल, उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की मीडिया के सामने सिलसिलेवार जानकारी दी। 
 
वर्ष 1990 में भारतीय सेना कमीशन प्राप्त करने वालीं कर्नल सोफिया 2006 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा बनकर कांगो में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके दादा भी भारतीय सेना में रहे हैं, जबकि उनकी शादी भी एक सैन्य अधिकारी से हुई है। उनके पति मैकेनाइज्ड इन्फ्रेंट्री में कार्यरत हैं। वे बायो-केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। ALSO READ: Operation Sindoor: रात में 1 बजकर 5 मिनट पर अटैक, 25 मिनट में 21 ठिकाने ध्‍वस्‍त और फिर...
 
महिलाओं को सेना में जाना चाहिए : कर्नल सोफिया कुरैशी का सैन्य करियर काफी अच्छा रहा है। वह भारतीय सेना की सिग्नल कोर में पदस्थ हैं। कर्नल सोफिया संचार, नेटवर्किंग तथा युद्ध के समय रणनीति में माहिर मानी जाती हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण मिशनों में अपनी भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें सराहना भी मिली है। उनका कहना है कि महिलाओं को सेना में जाना चाहिए। ALSO READ: जैश सरगना मसूद अजहर के 14 परिजन हलाक, भारत की कार्रवाई में बेटे हुजैफा की भी मौत
 
गुजरात की रहने वाली कर्नल कुरैशी का चयन 2016 में उस समय हुआ जब भारत और 17 अन्य देशों के सैनिकों ने कजाकिस्तान में आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास 'फोर्स 18' में भाग लिया। इस अभ्यास में उन्होंने 40 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया था। उनके बारे में तत्कालीन आर्मी कमांडर ऑफ सदर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने कहा था- उनका सलेक्शन उनकी क्षमताओं और लीड करने की योग्यता के आधार पर किया गया था, न कि उनके लिंग के आधार पर।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Operation Sindoor: पिक्‍चर अभी बाकी है, पूर्व आर्मी चीफ मुकुंद नरवणे के ट्वीट से पाक में खलबली, कुछ बड़ा होगा