Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने क्‍यों की राहुल गांधी की तारीफ?

हमें फॉलो करें rahul gandhi
, सोमवार, 21 अगस्त 2023 (15:06 IST)
rahul gandhi in laddakh : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख दौरे पर हैं। उनकी यात्रा की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक तक बाइक राइडिंग की। उनकी तस्‍वीरें और वीडियो जमकर देखे जा रहे हैं। राहुल गांधी लद्दाख की एक सड़क पर पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर 2012 में कांग्रेस और 2023 में भाजपा सरकार में लद्दाख में बनी सड़कों की तुलना की।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा- मोदी सरकार ने लद्दाख में सुंदर सड़कें बनवाईं। राहुल गांधी इन सड़कों को प्रमोट कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं। वो कश्मीर भी गए थे। उन्होंने दिखाया कि कश्मीर घाटी में पर्यटन कैसे फल-फूल रहा है। सबको याद दिलाया कि श्रीनगर के लाल चौक पर शांतिपूर्वक तिरंगा फहराया जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने गलत बताया दावा : हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने रिजिजू के दावों को गलत बता दिया है। इसे लेकर हालांकि यूजर्स दो पक्षों में बंट गए हैं। कोई रिजिजू के दावों को सही बता रहा है तो कोई गलत।

क्‍या कह रहे यूजर्स : लोगों ने कहा कि लद्दाख की सड़कें कांग्रेस सरकार में बनी हुई थी। ट्विटर यूजर्स​​​​​ ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की 2012 में रिलीज फिल्म 'जब तक है जान' के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की। इसमें सेना के कपड़ों में शाहरुख बुलेट पर राइड करते दिख रहे हैं। 'जब तक है जान' फिल्म का यह सीन पैंगोंग त्सो लेक के किनारे शूट किया गया था।

किरण रिजिजू ने दी सफाई : इसके बाद रिजिजू ने एक और पोस्ट कर सफाई पेश की। उन्होंने कहा- कुछ लोगों ने सबूत देकर बताया है कि 2012 में भी सड़कें मौजूद थीं। जैसा कि शाहरुख की तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सिंधु नदी के किनारे की सड़कें उबड़-खाबड़ थीं। किनारे से सड़कें बराबर भी नहीं थी। ऊंचे दर्रों की सड़कों को तो भूल ही जाइए।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया 2012 का वीडियो : बता दें कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की एक श्रृंखला को लद्दाख में पैंगोंग त्सो के रास्ते में पत्थरों और चट्टानों से भरी एक अस्थायी सड़क पर चलने की कोशिश करते देखा जा सकता है। दावा किया गया है कि यह वीडियो 2012 का है। उन्‍होंने कहा-- 'नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बनाई गई लद्दाख की उत्कृष्ट सड़कों को बढ़ावा देने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद'
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेज प्रताप यादव का नया कौतुक, अब जिम में नजर आए