Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आखिर क्यों पड़ रही है इतनी ठंड, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Advertiesment
हमें फॉलो करें cold wave
, शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (10:42 IST)
उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जबरदस्त शीतलहर का कारण है गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा, हिन्द महासागर में होने वाली असामान्य वॉर्मिंग से बना पश्चिमी विक्षोभ। इसके साथ ही भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले ऊष्णकटिबंधीय तूफान से भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम भाग में अचानक हुई बारिश भी इसके लिए जिम्मेदार है।
 
इन दिनों देश के कुछ शहरों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे हो गया। शीर्ष वैज्ञानिकों को आशंका है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की बेरुखी सामने आई है और अप्रत्याशित मौसम की यह स्थिति लोगों को परेशान करती रहेगी।
 
webdunia
पुणे के सेंटर फॉर क्लाईमेट चेंज रिसर्च (CCCR) के अनुसार 'जलवायु परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता व आवृत्ति को प्रभावित कर रहा है और यह आने वाले सालों में पारे को नीचे ला सकता है जबकि मध्य व दक्षिण भारतीय क्षेत्र ज्यादा गर्म हो सकते हैं।'
 
अनुमान है कि आने वाले सालों में हिमालयी क्षेत्र व गंगा के मैदानी क्षेत्र, जिसमें पूरा उत्तर भारत शामिल है, मौसम को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं और मौसम अप्रत्याशित रूप से बेहद ठंडा या गर्म होगा।
 
माना जाता रहा है कि ज्यादा ठंड की अवधि 5 या 6 दिनों की होती है लेकिन इस साल उत्तर भारत में 13 दिसंबर से तापमान में गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 16 से 17 दिनों से अधिक समय तक इस तरह के ठंडे मौसम का होना असामान्य है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाहन निरीक्षक निकला भ्रष्ट, 3 साल की नौकरी में बना ली 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति