Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, क्या दिग्विजय सिंह संभालेंगे राज्यसभा में विपक्ष की कमान?

हमें फॉलो करें खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, क्या दिग्विजय सिंह संभालेंगे राज्यसभा में विपक्ष की कमान?
, शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (14:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन भरने के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे दिग्विजय को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।
 
खड़गे (80 वर्षीय) ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय‘ एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है।
 
खड़गे ने शुक्रवार रात अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी.चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मीडिया खबरों के अनुसार, त्रिपाठी का नामांकन रद्द हो गया। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता है और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।
 
खड़गे ने 14 सेट में नामांकन दाखिल किया और उनके प्रस्तावकों में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, ए.के.एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी शामिल हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में 5G सेवाओं की शुरुआत, पीएम ने बताया 'नए युग की शुरुआत'