Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हटेगा इंडिया, रहेगा भारत? जी-20 में PM मोदी के आगे इंडिया की जगह भारत की 'नेम प्लेट'

हमें फॉलो करें modi ji
, शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (13:32 IST)
Bharat Or India : देश में भारत और इंडिया को लेकर बवाल है। चर्चा चल रही है कि सरकार देश का नाम भारत रखने की तैयारी है। हालांकि देश का नाम पहले से भारत है। कुछ लोग अंग्रेजी में इसे इंडिया कहते हैं। संविधान में ‘इंडिया देट इज भारत’ लिखा है। ऐसे में क्‍या यह कहा जा सकता है कि इंडिया शब्‍द हटाकर पूरी तरह से भारत नाम रखने की योजना है।

दरअसल, राजधानी दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) चल रही है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की नेमप्‍लेट पर भारत लिखा हुआ है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भाषण में जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय भारत शब्द का इस्तेमाल किया। बता दें कि इसके पहले भी प्रेसिडेंट ऑफ भारत और प्राइम मिनिस्‍टर ऑफ भारत शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जा चुका है।
भारत G20 प्रेसिडेंसी : शनिवार को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया G20 प्रेसिडेंसी की जगह भारत G20 प्रेसिडेंसी का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की G20 प्रेसीडेंसी देश के भीतर और देश के बाहर समावेश और सबका साथ का प्रतीक बन गई है। भारत में ये पीपुल्स G20 बन गया है।

पुस्‍तिका में भी भारत : NDTV के मुताबिक ‘भारत’ नाम का उपयोग विदेशी प्रतिनिधियों के लिए बनाई गई जी20 पुस्तिका में भी किया गया है। इस पुस्तिका का शीर्षक ‘Bharat, The Mother Of Democracy’ है। इसमें कहा गया है, ‘भारत देश का आधिकारिक नाम है। इसका उल्लेख संविधान और 1946-48 की चर्चाओं में भी है। वहीं सरकार ने जी20 के कई आधिकारिक दस्तावेजों में देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। बता दें कि संविधान में देश के लिए ‘इंडिया’ के साथ-साथ ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया गया है।

भारत बनाम इंडिया : बता दें कि भारत बनाम इंडिया की बहस एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई थी, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भारत का नाम बदलना विपक्षी गुट इंडिया के डर के कारण पैदा हुई प्रतिक्रिया है। वहीं, भाजपा और उसके सहयोगी दल का मानना है कि ‘भारत’ शब्द का भारतीय संविधान में स्पष्ट रूप से उपयोग किया गया है और इस प्रकार इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्‍तेमाल किया जा सकता है।Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है हिंदी बोलने वाली अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता