sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उद्धव ठाकरे 7 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन, क्या राहुल गांधी भी जाएंगे साथ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uddhav Thackrey
, शनिवार, 25 जनवरी 2020 (11:50 IST)
मुंबई। शिवसेना संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 7 मार्च को राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। वे राम जन्म भूमि के दर्शन के बाद वे शरयू नदी पर आरती करेंगे। ये दौरा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित किया जाएगा।
 
शिवसेना ने इस दौरे में कांग्रेस और NCP के नेताओं से भी साथ चलने की अपील की है। संजय राउत ने तो राहुल गांधी से भी कहा है कि वे भी साथ चलें। महाराष्‍ट्र के भाजपा नेताओं ने भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे उद्धव के साथ अयोध्या जाएंगे। 
 
इस पर संजय राउत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या भाजपा नेता जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्‍ती को अपने साथ अयोध्या दौरे पर ले गए थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था कि वो चाहते हैं कि गठबंधन के नेता भी उनके साथ जाएं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भी कई मंदिरों के दर्शन करते हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही शिवसेना सरकार बनने के बाद लगातार बीजेपी के निशाने पर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता कपिल मिश्रा की मुश्‍किलें बढ़ीं, दर्ज हुई FIR