Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Woman attacked with knife in public in Delhi Cantonment

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (11:48 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (southwest Delhi) के छावनी इलाके में एक व्यक्ति ने महिला पर कई बार चाकू (Woman attacked with knife) से सरेआम हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि बाद में व्यक्ति ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को एक राहगीर ने रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी दी।ALSO READ: सौरभ का दिल चीर डाला जालिम पत्नी मुस्कान ने, चाकू से 3 वार किए
 
सूत्र ने कहा कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया?ALSO READ: आंध्र में युवती पर चाकू से किए 7 वार, तेजा‍ब से किया हमला, जानिए क्‍या है मामला...

इस बीच कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 45 सेकंड की इस 'क्लिप' में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SP नेता के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला