Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, 205.48 मीटर तक पहुंचा

हमें फॉलो करें दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, 205.48 मीटर तक पहुंचा
नई दिल्ली , बुधवार, 19 जुलाई 2023 (10:38 IST)
Yamuna river: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (national capital) और ऊपरी जलग्रहण (upper catchment areas) क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया। यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था।
 
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर तक पहुंच गया जिसके शाम 6 बजे तक बढ़कर 205.72 मीटर होने की आशंका है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की प्रवाह दर में मंगलवार दोपहर मामूली वृद्धि देखी गई, जो 50,000 से 60,000 क्यूसेक के बीच थी।
 
प्रवाह दर बुधवार सुबह 7 बजे तक घटकर 39,000 के आस-पास रही। 1 क्यूसेक का मतलब 28.32 लीटर प्रति सेकंड पानी होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है वहीं दिल्ली में बुधवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि से बढ़े पेट्रोल-डीजल भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम