khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यति नरसिंहानंद के बयान से मचा बवाल, बोले- अब हिंदू युवा भी बनाएं ISIS जैसा संगठन

Advertiesment
Yati Narsinghanand's controversial statement
Yati Narsinghanand Saraswati News : अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गाजियाबाद में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने एक वीडियो जारी कर एक बार फिर से भड़काऊ बयान दिया है। नरसिंहानंद ने बांग्लादेश में दीपू दास और अन्य हिंदुओं की हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा हिंदुओं के साथ 1400 सालों से हो रहा है। उन्होंने हिंदू युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब ऐसे संगठनों की जरूरत है, जैसा इराक में ISIS है। नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी कर तलवार के वितरण को एकदम सही बताया और कहा कि ऐसे हथियार बांटने चाहिए थे, जो इस्लामिक जिहादियों से बेहतर हों।

खबरों के अनुसार, अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गाजियाबाद में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने एक वीडियो जारी कर एक बार फिर से भड़काऊ बयान दिया है। नरसिंहानंद ने बांग्लादेश में दीपू दास और अन्य हिंदुओं की हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा हिंदुओं के साथ 1400 सालों से हो रहा है।
ALSO READ: प्रदूषण पर सपा सांसद का विवादित बयान, गिरिराज सिंह ने दी धर्म बदलने की सलाह
नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी कर तलवार के वितरण को एकदम सही बताया और कहा कि ऐसे हथियार बांटने चाहिए थे, जो इस्लामिक जिहादियों से बेहतर हों। उन्होंने हिंदू युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब राजनीति से प्रेरित संगठनों की कोई जरूरत नहीं है बल्कि ऐसे संगठनों की जरूरत है जैसा इराक में ISIS है, तभी हिंदू बच सकेंगे अन्यथा उनकी हत्या होती रहेगी।

नरसिंहानंद ने कहा कि मेरे पास बचने का कोई तरीका नहीं है, क्योंकि मैं पुलिस की सुरक्षा पर निर्भर हूं, लेकिन सारे हिंदू कीड़े-मकोड़े की तरह न मरें, इसके लिए हिंदुओं को बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए। नरसिंहानंद ने कहा कि लाखों निर्दोष हिंदुओं को बांग्लादेश में और उससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बहुत ही घृणित तरीके से मार दिया गया है।
ALSO READ: पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार
इन घटनाओं का पूरी दुनिया में कोई ठोस विरोध नहीं हुआ है। गाजियाबाद में तलवार बांटे जाने को लेकर यति ने कहा कि यह अपराध करने के लिए नहीं बांटी गई, बल्कि यह इस मंशा से बांटी गईं कि कल कोई बांग्लादेश जैसी घटना हो तो हिंदू अपने बचाव का प्रयास कर सकें।
ALSO READ: IAS संतोष वर्मा का एक और विवादित वीडियो, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा, ब्राहमण संगठनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
यति नरसिंहानंद ने कहा, हमारे पास हमारे योद्धा हैं, हमारे शेर हैं, अब तलवारों से कुछ नहीं होगा। अब हिंदुओं को आत्मघाती समूह बनाने का समय आ गया है। सिर्फ इसी तरह अपने धर्म के लिए काम करके ही हिंदुओं को बचाया जा सकता है। नरसिंहानंद के इस भड़काऊ बयान से बवाल मच गया है, जिसको लेकर विरोध और आलोचना तेज हो गई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खरगे ने बताया, 2025 में भाजपा राज के 11वें साल में देश कैसे चला?