Publish Date: Wed, 16 May 2018 (11:14 IST)
Updated Date: Wed, 16 May 2018 (11:17 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने आज सुबह विधायक दल की बैठक में येदियुरप्पा को अपना नेता चुन लिया है।
येदियुरप्पा बैठक के तुरंत बाद राज्यपाल वेजु भाई वाला से मिलने पहुंच गए। वे उनके समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायकों के साथ एक निदर्लीय भी है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। येदियुरप्पा गुरुवार को शपथ ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से दूर है। कांग्रेस ने जदएस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।