Publish Date: Wed, 07 Nov 2018 (11:27 IST)
Updated Date: Wed, 07 Nov 2018 (11:31 IST)
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह कहा कि अयोध्या में भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति बनेगी।
उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापित करने के लिए जगह के चयन का काम जारी है। संतों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सभी साधू-संत हमारे साथ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। योगी ने हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका।
इससे पहले मंगलवार को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। त्रेता युग की तरह अयोध्या नगरी को सजाया गया और रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा दियों को एक साथ सरयू तट पर जलाया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फैजाबाद का नाम अयोध्या करने, राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम करने की घोषणा भी की।