Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह
, गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (14:35 IST)
सीतापुर। आपने अक्सर लोगों के सरकार के विरोध करने के तरीके देखे होंगे। ऐसा ही एक तरीका उत्तरप्रदेश के सीतापुर में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने अपनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह किया। 

पूरी रीति-रिवाओं और मंत्रोच्चार के बीच यह विवाह हुआ। विवाह के रीति-रिवाजों के बाद नवदंपत्ति ने स्थानीय मंदिर में दर्शन भी किए। सांकेतिक विवाह की इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कई लोग मौजूद थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी का बेहद मजबूत मामला