Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युद्ध में आत्मघाती हमला सही-जाकिर नाइक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Zakir Naik
, शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (10:06 IST)
नई दिल्ली। दूसरे धर्मों की आलोचना करने वाले विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने मदीना से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सफाई पेश की। जाकिर ने आतंकवादी हमलों की निंदा तो की, लेकिन परोक्ष रूप से आत्मघाती हमलों को जायज भी ठहराया। 
 
 
 
जाकिर ने खुद को शांतिदूत बताते हुए कहा कि मैंने कभी भी किसी को आतंकवादी हमले के लिए प्रेरित नहीं किया और न ही आतंकवादी हमलों का समर्थन किया है। जाकिर ने फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमलों की भी निंदा की। हालां‍कि उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा भारत में मेरा मीडिया ट्रायल हुआ है। 
 
आत्मघाती हमले जायज : जाकिर ने कहा कि बेकसूर लोगों पर हमले इस्लाम में हराम हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध में आत्मघाती हमले जायज हैं। युद्ध से उनका क्या तात्पर्य है, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है क्योंकि आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठन भी अपने हमलों को जेहाद (धर्मयुद्ध) का नाम देते हैं। यदि उनका आशय जेहाद से है तो कहीं न कहीं वे आतंकवादी हमलों का समर्थन ही कर रहे हैं।

शराब पीना हराम नहीं : शराब से जुड़े एक सवाल पर जाकिर ने कहा कि जान बचाने के लिए शराब पीना हराम नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में नाइक ने कहा कि उन्हें भारत में इस्लाम के आंकड़े नहीं मालूम हैं। 
 
सरकार पर आरोप : पीस टीवी पर प्रतिबंध की बात पर जाकिर नाइक ने कहा कि दुनिया 27 हजार सैटेलाइट चैनल चलते हैं। भारत में सिर्फ हजार चैनल चलते हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए नाइक ने कहा कि उनके टीवी पर रोक इस्लाम के कारण लगाई गई है। दूसरी ओर जाकिर ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral पुलिसवाले ने चुराए जेल में बंद व्यवसायी के 16 लाख रुपए