Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठंड में सिर्फ पौष्टिक ही नहीं फायदेमंद भी है सफेद मूसली, जानिए इसके 7 फायदे

हमें फॉलो करें ठंड में सिर्फ पौष्टिक ही नहीं फायदेमंद भी है सफेद मूसली, जानिए इसके 7 फायदे
पौराणिक लेख और कई अत्याधुनिक शोधों ने इस बात को प्रमाणित किया है कि सफेद मूसली एक चमत्कारी औषधि है जिसका प्रयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में किया जाता है।
 



सफेद मूसली के लाभ तो आपने सुने होंगे, लेकिन इसके यह 7 फायदे आप बिल्‍कुल नहीं जानते होंगे, आइए जानें...
 
1 अगर आपको अक्सर बदन दर्द की शि‍कायत बनी रहती है, तो प्रतिदिन सफेद मूसली की जड़ का सेवन फायदेमंद होता है। उच्च रक्तचाप, गठिया रोग में भी यह लाभकारी है। 
 
2 पथरी/स्टोन की समस्या में सफेद मूसली को इन्द्रायण की सूखी जड़ के साथ बराबर मात्रा (1-1 ग्राम) में पीसकर, इसे एक गिलास पानी में डालकर खूब मिलाएं और मरीज को प्रतिदिन सुबह पिलाएं। यह उपाय सात दिनों में ही अपना प्रभाव दिखाता है और पथरी गल जाती है।
 
3 शारीरिक शिथिलता को दूर कर ऊर्जा को बढ़ाने में सफेद मूसली बेहद लाभकारी होती है, यही कारण है कि कई तरह की दवाइयों के निर्माण में सफेद मूसली का प्रयोग किया जाता है।  
 
4 महिलाओं के लिए मूसली अत्यधिक लाभकारी होती है। यह उम्र के असर को कम कर सुन्दरता बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। इसके अलावा अन्य नारी प्रमुख समस्याओं में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। 
 
5 पेशाब में जलन की शिकायत होने पर तो सफेद मूसली की जड़ को पीसकर इलायची के साथ दूध में उबालकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। दिन में दो बार इस दूध को पीना लाभदायक होगा।
 
6 सफ़ेद मुसली पुरुषों को शारीरिक तौर पर पुष्ट बनाने के अलावा इनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बढाने में मददगार है। 
 
7 कई शोध ये भी बताते हैं कि डायबिटीज के बाद होने वाली नपुंसकता की शिकायतों में भी सफेद मूसली सकारात्मक असर दिखाती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बसंत पंचमी: बलिदान, भक्ति, शक्ति का स्मरण दिवस