Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(शिक्षक दिवस)
  • तिथि- भाद्रपद शुक्ल द्वितीया
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-बाबा रामदेव दूज, शिक्षक दिवस, वराह अवतार, राधाकृष्णन ज., टेरेसा पुण्य.
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में डोली पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा, जानिए कैसा रहेगा देश दुनिया का हाल

हमें फॉलो करें Shardiya navratri 2024

WD Feature Desk

, बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (16:52 IST)
Shardiya navratri 2024
Shardiya Navratri 2024: श्राद्ध पक्ष के बाद अश्‍विन माह की नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इसी नवरात्र में गरबा उत्सव की धूम रहती है। प्रतिवर्ष माता के आगमन का वाहन अलग अलग होता है। हर वाहन का अलग संकेत और प्रभाव माना गया है। इस बार मां दुर्गा डोली में बैठकर आ रही है। इस बार 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नवरात्रि का पर्व चलेगा। इस बार यह पर्व 11 दिनों तक चलेगा क्योंकि तृतीया तिथि दो दिनों तक रहेगी। 
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को 12:18 एएम बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को 02:58 एएम बजे तक।
 
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार:
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 3 अक्टूबर भोर 4 बजकर 52 मिनट से 
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को भोर में 3 बजकर 12 मिनट पर।
उदया तिथि के अनुसार कलश स्थापना 3 अक्टूबर को ही की जाएगी।
इस दिन हस्त नक्षत्र के साथ एन्द्र योग भी रहने वाला है। 
 
डोली पर सवार होकर आएगी माता: सोमवार या रविवार से नवरात्रि शुरू हो तो मां का आगमन हाथी पर, मंगलवार या शनिवार के दिन मां का आगमन घोड़े पर, बुधवार के दिन मां का आगमन नाव पर और शुक्रवार या गुरुवार के दिन मां दुर्गा का आगमन डोली या पालकी पर होता है। इस साल गुरुवार के दिन घटस्थापना होने वाली है। इस हिसाब से माता दुर्गा का आगमन डोली पर होने वाला है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।
 
डोली पर सवार का प्रभाव: ज्योतिष मान्यता के अनुसार माता का डोली पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि चैत्र नवरात्रि तक मानव जीवन पर सेहत संबंधी कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाएगा और प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ने की पूरी संभावना है। अगले वर्ष की अपेक्षा ठंड इस बार बहुत ज्यादा रहेगी। देश और दुनिया में असंतोष बढ़ने के कारण आंदोलन भी बढ़ने की संभावना है। लोगों को अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी जा सकती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pitru Paksha 2024: श्राद्धकर्म करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान