Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025

आज के शुभ मुहूर्त

(श्री हनुमान जयंती)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पूर्णिमा/श्री हनुमान जयंती
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

नवरात्रि में ये 9 गलतियां कर देंगी माता रानी को नाराज, जानिए आज

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवरात्रि 2022
Navratri 2022
 
इस बार शारदीय नवरात्रि पर्व (Navratri 2022) 26 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। इन दिनों अधिकतर लोग देवी दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं। मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। अत: इन दिनों में ये 9 गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए, यदि आप भी करते हैं ये गलतियां तो अभी जान लीजिए और इस नवरात्रि में इनसे बचें और माता रानी की कृपा प्राप्त करें। 
 
जानिए यहां 9 खास बातें-9 special things
 
1. अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। 
 
2. नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए तथा 9 दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए। 
 
3. इन दिनों व्रत रखने वाले लोगों को चप्पल, जूते, बैग, बेल्ट आदि चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  
 
4. इन दिनों यदि दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा या मंत्र पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में से ना उठे और ना ही दूसरों से बातचीत करें, इससे इनका पूरा फल नहीं मिलता है और नकारात्मक शक्तियां इसका फल ले जाती हैं।
 
5. नवरात्रि के 9 दिन का व्रत रखने वालों को गंदे तथा बिना धुले वस्त्र पुन: धारण नहीं करने चाहिए। 
 
6. नवरात्रि फलाहार एक ही स्थान पर बैठकर ग्रहण करें। 
 
7. नवरात्रि व्रत के दिनों में दिन में सोना निषेध माना गया है।
 
8. व्रतधारी को 9 दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
9. इन दिनों व्रत रखने वालों को 9 दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूर्य के परिवर्तन से किन 5 राशियों को मिलने वाली है सफलता