shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुड़ी पड़वा)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल अमावस्या-प्रतिपदा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:51 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- चैत्र नवरात्रि प्रा, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
  • राहुकाल: दोपहर 02:05 से 03:35 तक
webdunia

मां सिद्धिदात्री की आरती : नवरात्रि के नौवें दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी

Advertiesment
Goddess Siddhidatri Aarti
मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पर्व की अंतिम देवी है। इस दिन माता का पूजन, मंत्र जाप तथा आरती से वे प्रसन्न होकर आशीष प्रदान करती है। यहां पढ़ें आरती- 

सिद्धिदात्री आरती : Devi Siddhidatri Aarti
 
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,
तू सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उस के रहे न अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता..।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दशहरे पर भूलकर भी न करें ये 5 काम