Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(त्रयोदशी तिथि)
  • तिथि- भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-रवियोग/जातकर्म/अन्नप्राशन
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Shardiya navratri 2024: वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए दुर्गा प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya navratri ghatasthapana Muhurat 2024: शारतीय नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमा और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें Shardiya navratri ghatasthapana Muhurat 2024

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (15:48 IST)
Shardiya Navratri 2024:  प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इसी नवरात्र में गरबा उत्सव की धूम रहती है इस बार मां दुर्गा डोली में बैठकर आ रही है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा क्योंकि तृतीया तिथि 2 दिनों तक रहेगी। यानी 5 और 6 अक्टूबर को तृतीया तिथि रहेगी। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी। आओ जानते हैं दुर्गा प्रतिमा स्थापना और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।ALSO READ: Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में डोली पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा, जानिए कैसा रहेगा देश दुनिया का हाल
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को 12:18 एएम बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को 02:58 एएम बजे तक।
 
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार:
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 3 अक्टूबर भोर 4 बजकर 52 मिनट से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को भोर में 3 बजकर 12 मिनट पर।
उदया तिथि के अनुसार कलश स्थापना 3 अक्टूबर को ही की जाएगी।
इस दिन हस्त नक्षत्र के साथ एन्द्र योग भी रहने वाला है।
 
प्रतिमा और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- प्रात: 06:30 से 07:31 के बीच।
मूर्ति और घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 से 12:51 के बीच।
 
3 अक्टूबर 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से शाम 05:41 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 05:17 से प्रात: 06:30 तक।
अमृत काल: सुबह 08:45 से सुबह 10:33 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 से दोपहर 12:51 तक।
विजय मुहूर्त: अपरान्ह 02:26 से अपरान्ह 03:14 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:25 से शाम 06:49 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:37 तक।ALSO READ: Pitru Paksha 2024 : 17 सितंबर से प्रारंभ होगा श्राद्ध पक्ष

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mahabharat : अर्जुन ने बचाई थी दुर्योधन की जान, बदले में दुर्योधन ने जो किया उससे कुरुक्षेत्र के युद्ध में सभी पांडवों की जान बच गई