Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:49 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पूर्णिमा व्रत
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:52 एएम से 10:37 एएम
webdunia

Navratri ashtami 2023: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी की पूजा कब होगी, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Advertiesment
Mahagauri
Durga ashtami puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि के व्रत में दुर्गा अष्टमी के व्रत और पूजा का खास महत्व रहता है। नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। अगले दिन दशहरा रहेगा। इस बीच आने वाली अष्टमी को महाष्टमी कहते हैं। इसी दिन कई घरों में व्रत का समापन होता है और कन्या भोज होता है। आओ जानते हैं कि कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।
 
कब है दुर्गा अष्टमी : शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन रहेगी।
 
अष्टमी आरम्भ : 21 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09:55:15 से। 
अष्टमी समाप्त : 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि 08:00:57 पर।
 
दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:46 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:05 तक।
अमृत काल : दोपहर 12:38 से 02:10 तक।
संधि पूजा समय: शाम को 07:34 से 08:22
निशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:58 से 12:48 तक। 
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:35 से शाम 06:44 तक।
रवि योग : शाम को 06:44 से अगले दिन सुबह 06:35 तक।
 
जिन घरों में अष्टमी को पारण होता है उन घरों में देवी दुर्गा की पूजा का विधान ठीक महासप्तमी की तरह ही होता है परंतु इस दिन महास्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन किया जाता है और विशेष हवन होता है। महाष्टमी के दिन मिट्टी के 9 कलश रखे जाते हैं और देवी दुर्गा के 9 रूपों का ध्यान कर उनका आह्वान किया जाता है और उनकी विशेष पूजा होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुर्गा अष्टमी पर करते हैं 5 प्रकार की पूजा, जानिए कौन कौनसी