Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वादशी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल द्वादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-विष्णु द्वादशी, मदन द्वादशी
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

नवरात्रि 2020 : 9 ‍दिनों तक है 9 रंगों का विशेष महत्व

हमें फॉलो करें नवरात्रि 2020 : 9 ‍दिनों तक है 9 रंगों का विशेष महत्व
नवरात्रि में 9 रंगों का खास महत्व है, आइए जानते हैं नौ दिनों के कौन से 9 रंग शुभ माने गए हैं।
नवरात्रि दिन 1 : प्रतिपदा : मां शैलपुत्री पूजा व घटस्थापना : 17 अक्टूबर 2020 : शनिवार- मां शैलपुत्री पूजा- यह देवी दुर्गा के नौ रूपों में से प्रथम रूप है। मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं और इनकी पूजा से चंद्रमा से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं। 
 
दिन का रंग: प्रतिपदा- पीला रंग 
नवरात्रि दिन 2 : द्वितीया : मां ब्रह्मचारिणी पूजा : 18 अक्टूबर 2020 : रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा- ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: द्वितीया- हरा रंग 
नवरात्रि दिन 3 : तृतीया : मां चंद्रघंटा पूजा : 19 अक्टूबर 2020 : सोमवार- मां चंद्रघंटा पूजा- देवी चंद्रघंटा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: तृतीया- भूरा रंग
 
नवरात्रि दिन 4 : चतुर्थी : मां कुष्मांडा पूजा : 20 अक्टूबर 2020 : मंगलवार- मां कूष्मांडा पूजा- मां कूष्माण्डा सूर्य का मार्गदर्शन करती हैं अतः इनकी पूजा से सूर्य के कुप्रभावों से बचा जा सकता है। 
 
दिन का रंग: चतुर्थी- नारंगी रंग 
नवरात्रि दिन 5 : पंचमी : मां स्कंदमाता पूजा : 21 अक्टूबर 2020 : बुधवार- मां स्कंदमाता पूजा- देवी स्कंदमाता बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से बुध ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: पंचमी- सफेद-लाल रंग 
 
नवरात्रि दिन 6 : षष्ठी : मां कात्यायनी पूजा : 22 अक्टूबर 2020 : गुरुवार- मां कात्यायनी पूजा- देवी कात्यायनी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से बृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: षष्टी- लाल रंग
 
नवरात्रि दिन 7 : सप्तमी : मां कालरात्रि पूजा : 23 अक्टूबर 2020 : शुक्रवार- मां कालरात्रि पूजा- देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: सप्तमी- नीला रंग 
नवरात्रि दिन 8 : अष्टमी : मां महागौरी (दुर्गा महाष्टमी पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा) : 24 अक्टूबर 2020 : शनिवार- मां महागौरी पूजा- देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: अष्टमी- गुलाबी रंग 
नवरात्रि दिन 9 : नवमी : मां सिद्धिदात्री (नवरात्रि पारणा विजय दशमी) : 25 अक्टूबर 2020 : रविवार- मां सिद्धिदात्री पूजा- देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं। 
 
दिन का रंग: नवमी- बैंगनी रंग
नवरात्रि दिन 10 : दशमी : दुर्गा विसर्जन : 26 अक्टूबर 2020 : सोमवार
इस दिन लाल या नवरंगी परिधान पहन कर माता का विसर्जन किया जाना चाहिए। 
ALSO READ: शारदीय नवरात्रि में जानिए माता सती और पार्वती का रहस्य
ALSO READ: नवरात्रि 17 अक्टूबर से आरंभ, उपवास और पूजा के 9 सरल नियम

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Astrology : नहाने के पानी में इस औषधि को डालकर कर सकते हैं नवग्रहों की शांति, पढ़ें रोचक जानकारी