Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण सप्तमी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:47 एएम से 12:37 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गुरु अर्जुन देव ज.
  • राहुकाल (अशुभ समय)-01:55 पीएम से 03:30 पीएम
webdunia

कैसे करें नवरात्रि पर दिव्य चंडी हवन

Advertiesment
नवरात्रि
यूं तो चंडी हवन किसी भी दिन व किसी भी समय संपन्न हो सकता है। लेकिन नवरात्रि के हवन में पवित्रता का विशेष महत्व है। हवन से पहले कुंड का पंचभूत संस्कार करें। जानिए विस्तार से... 
सर्वप्रथम कुश के अग्रभाग से वेदी को साफ करें। कुंड का लेपन करें गोबर जल आदि से। तृतीय क्रिया में वेदी के मध्य बाएं से तीन रेखाएं दक्षिण से उत्तर की ओर पृथक-पृथक खड़ी खींचें, चतुर्थ में तीनों रेखाओं से यथाक्रम अनामिका व अंगूठे से कुछ मिट्टी हवन कुण्ड से बाहर फेंकें। पंचम संस्कार में दाहिने हाथ से शुद्ध जल वेदी में छिड़कें। पंचभूत संस्कार से आगे की क्रिया में अग्नि प्रज्वलित करके अग्निदेव का पूजन करें। 
 
इन मंत्रों से शुद्ध घी की आहुति दें : -
 
ॐ प्रजापतये स्वाहा। इदं प्रजापतये न मम।
ॐ इन्द्राय स्वाहा। इदं इन्द्राय न मम।
ॐ अग्नये स्वाहा। इदं अग्नये न मम।
ॐ सोमाय स्वाहा। इदं सोमाय न मम।
ॐ भूः स्वाहा। इदं अग्नेय न मम।
ॐ भुवः स्वाहा। इदं वायवे न मम।
ॐ स्वः स्वाहा। इदं सूर्याय न मम।
ॐ ब्रह्मणे स्वाहा। इदं ब्रह्मणे न मम।
ॐ विष्णवे स्वाहा। इदं विष्णवे न मम।
ॐ श्रियै स्वाहा। इदं श्रियै न मम।
ॐ षोडश मातृभ्यो स्वाहा। इदं मातृभ्यः न मम॥
 
नवग्रह के नाम या मंत्र से आहुति दें। गणेशजी की आहुति दें। सप्तशती के आरंभिक मंत्र का जप करें। सप्तशती में प्रत्येक मंत्र के पश्चात स्वाहा का उच्चारण करके आहुति दें। प्रथम से अंत अध्याय के अंत में पुष्प, सुपारी, पान, कमल गट्टा, लौंग 2 नग, छोटी इलायची 2 नग, गूगल व शहद की आहुति दें तथा पांच बार घी की आहुति दें। 
 
तीसरे अध्याय में गर्ज-गर्ज क्षणं मंत्र में शहद से आहुति दें। आठवें अध्याय में मुखेन काली श्लोक पर रक्त चंदन की आहुति दें। पूरे ग्यारहवें अध्याय की आहुति खीर से दें। सर्वाबाधा प्रशमनम्‌ मंत्र में कालीमिर्च से आहुति दें। अंत में नर्वाण मंत्र से 108 हवन सामग्री, इलायची और खोपरा गोला की आहुति दें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप जानते हैं नवरात्रि में 9 दिन के यह 9 प्रसाद?