rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुप्त नवरात्रि नवमी)
  • तिथि- माघ शुक्ल नवमी
  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:25 से 06:18 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि नवमी
  • राहुकाल: दोपहर 03:15 से सायं 04:35 तक
webdunia

मां सिद्धिदात्री की आरती : जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता

Advertiesment
हमें फॉलो करें siddhidatri Arti
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक  तू दासों की माता, 
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन  काम  सिद्ध  कराती  हो  तुम
हाथ  सेवक  के  सर  धरती  हो  तुम,
तेरी  पूजा  में  न  कोई  विधि  है
तू  जगदंबे  दाती  तू  सर्वसिद्धि  है
रविवार  को  तेरा  सुमरिन  करे  जो
तेरी  मूर्ति  को  ही  मन  में  धरे  जो, 
तू  सब  काज  उसके  कराती  हो  पूरे
कभी  काम  उस  के  रहे  न  अधूरे
तुम्हारी  दया  और  तुम्हारी  यह  माया
रखे  जिसके  सर  पैर  मैया  अपनी  छाया,
सर्व  सिद्धि  दाती  वो  है  भाग्यशाली
जो  है  तेरे  दर  का  ही  अम्बे  सवाली
हिमाचल  है  पर्वत  जहां  वास  तेरा
महानंदा मंदिर में है वास  तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9th Day of navratri : सिद्धिदात्री मां देंगी 9 दिनों की पूजा का फल, पढ़ें खास मंत्र