Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

( हलहारिणी अमावस्या)
  • तिथि- आषाढ़ कृष्ण अमावस्या
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- हलहारिणी, आषाढ़ी अमावस्या, स्ना.दा. श्राद्ध अमावस्या
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia

नवरात्रि 2019 शुभ संयोग : इस बार नवदुर्गा के 9 दिनों में बन रहे हैं ये 6 महासंयोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवरात्रि 2019
2019 में नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेगी। शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से आरंभ है। इस दिन महानवमी दोपहर 12.38 तक है। उसके बाद विजया दशमी यानी दशहरा की तिथि आरंभ हो जाएगी। विजयादशमी 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। विजया दशमी के दिन शुभ रवि योग बन रहा है।
 
इस बार नवरात्रि में बन रहे शुभ योग : इस बार की नवरात्रि में कई शुभ संयोग रहने वाले हैं। जिसमें पूजा करने से 9 गुना फल प्राप्त होगा। नवरात्रि के आरंभ के 6 दिन विशेष योग रहेंगे। 
 
जिसमें से 2 दिन अमृतसिद्धि, 2 दिन सर्वार्थ सिद्धि और 2 रवि योग हैं। 
 
30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग, 
 
1 अक्टूबर को रवि योग, 
 
2 अक्टूबर को अमृत और सिद्धि योग, 
 
3 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि, 
 
4 अक्टूबर को रवि योग, 
 
5 अक्टूबर को रवि योग, 
 
6 अक्टूबर को सर्वसिद्धि योग रहेगा। 
 
किस दिन किस देवी की पूजा होगी : नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यानी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी, नवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता के इन रूपों की विधि विधान पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
 
कैसे हुई शारदीय नवरात्रि की शुरुआत : मान्यता है कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत भगवान राम ने की थी। भगवान राम ने सबसे पहले समुद्र के किनारे शारदीय नवरात्रों की पूजा शुरू की और उन्होंने लगातार नौ दिनों तक शक्त‍ि की विधिवत पूजा की थी और तब जाकर उन्होंने लंका पर जीत हासिल की। यही वजह है कि शारदीय नवरात्रों में नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दशहरा 2019 कब है : कैसे करें विजयादशमी के दिन पूजा, पढ़ें सरल पूजन विधि