Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वैशाखी पर्व)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण द्वादशी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:45 एएम से 12:35 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- वैशाखी पर्व, सूर्य मेष संक्रांति
  • राहुकाल (अशुभ समय)-03:32 पीएम से 05:07 पीएम
webdunia

शारदीय नवरात्रि में इस तरह करें उपवास, जानिए खास तरह की 9 डाइट

Advertiesment
Shardiya Navratri 2021
7 अक्टूबर 2021 गुरुवार को अश्‍विन माह की शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होने वाला है। इन नौ दिनों में व्रत या उपवास करने का महत्व है। उपवास में कई लोग खिचड़ी, फलाहार आदि उपवास की चीजें खाते हैं। आओ जानते हैं कि 9 दिनों में किस तरह करें उपवास।
 
 
1. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, मिल्क शेक या ग्रीन टी से करें। चाय या दूध कतई नहीं पिएं, तभी आपको व्रत का फायदा होगा।
 
2. इसके बाद ब्रेकफास्ट में आप फल, ड्राई फ्रूट और किशमिश या मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। लेकिन हमारी सलाह है कि हो सके तो आप ब्रेकफास्ट ना लें।
 
3. लंच के समय साबूदाने या मोरधन की खिचड़ी का सेवन करें जिसमें आलू मिले हों। पेटभर का खिचड़ी ना खाएं। हो सके तो खिचड़ी दही मिलाकर खाएं।
 
4. लंच के दौरान कुछ लोग राजगिरे, कद्दू या सिंघाड़े का आटे की रोटी बनाकर आलू या भींडी की सब्जी से खाते हैं। पेटभर ना खाएं।
 
5. लंच के बाद एक गिलास छाछ ले सकते हैं। अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो उसमें सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।
 
6. लंच के बाद यदि आपको 4 या 5 बजे के आसपास भूख लगे तो आप दही खा सकते हैं। आप मिल्क शेक या ग्रीन टी भी ले सकते हैं।
 
7. शाम को स्नैक्स के रूप में आलू की चिप्स का उपयोग कर सकते हैं।
 
8. यदि आप डिनर में फिर से खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते हैं तो डिनर के समय चकूंदर या अनार के रस का सेवन करें यह बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
 
9. सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना दूध पीना अच्छा रहेगा। हालांकि यदि आप कुछ नहीं पिएंगे तो बेहतर रहेगा।
 
नोट : आपको यदि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या है जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि तो आपको डॉक्टर की सलाह अनुसार ही उपवास करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में उपवास के 10 नियम जान लें वर्ना पछताएंगे