suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- होलाष्टक समाप्त
  • राहुकाल: सुबह 08:15 से 09:40 तक
webdunia

किस मनोकामना की पूर्ति हेतु नवरात्रि के 9 दिनों में क्या खरीदें, पढ़ें खास जानकारी

Advertiesment
Shardiya Navratri Shopping
Navratri me Kharidi
 
वैसे तो नवरात्रि के 9 दिनों तक सभी लोग जमकर खरीदारी में लगे रहते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि इस नवरात्रि के पवित्र त्योहार पर आप ऐसी कौन-कौन-सी चीजें खरीदें जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाए। अगर नहीं तो आप भी जानिए और अवश्य खरीदें नवरात्रि में इन चीजों को...
 
1. आरोग्य पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक कभी भी गाय का घी लाकर रखें।
 
2. अपना घर चाहते हैं तो मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें।
 
3. अगर विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो 9 दिनों में कभी भी पताका (ध्वजा या परचम) खरीद कर नौ दिनों तक पूजा करें और नवमी के दिन किसी देवी मंदिर में अर्पित करें।
 
4. आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी को समर्पित करें।
 
 
5. नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो 3 नारियल लाकर पहले घर में रखें और नवमी के दिन मंदिर में चढ़ाएं।
 
6. आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं तो धूप, सुगंध, अगरबत्ती, रूई या चमकीली सफेद सामग्री खरीदें।
 
7. नवरात्रि के दिन मौली खरीद कर उस पर नौ गांठ लगा कर देवी को समर्पित करें और फिर उसे सदा अपने पास रखने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
 
8. अपार धन संपत्ति के लिए इन नौ दिनों में किन्नर से पैसा लेकर तिजोरी या पर्स में रखें।
 
 
9. सौभाग्य में वृद्धि के लिए समस्त सुहाग श्रृंगार सामग्री (कांच, काजल, कुमकुम, मंगलसूत्र, चूड़ी, कंघी, बिछिया, चुनरी) खरीदें और काली मां को नवमी के दिन चढ़ाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

51 Shaktipeeth : श्री अंबिका विराट राजस्थान शक्तिपीठ-51