Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(श्री हनुमान जयंती)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:45 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व
  • राहुकाल: दोपहर 02:10 से 03:45 तक
webdunia

नवरात्रि : यह 13 काम किए तो माता रानी हो जाएंगी नाराज, भूलकर भी न करें यह बड़ी गलतियां

Advertiesment
What should we not do in Navratri
नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो यह 13 काम बिलकुल ना करें 
 
मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन 13 कामों से बचकर रहें। 
 
1-  व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। 
 
2 - नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए। 
 
3- अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। 
 
4- खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं। 
 
5- नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
 
6- व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
 
7- व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
 
8 - व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
9- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।
 
10.फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें। 
 
11.चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें। इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं। 
 
 12. कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें। व्यसन से व्रत खंडित होता है। 
 
13. शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है। 

ALSO READ: नवरात्रि : खूब पैसा कमाना है तो इन 9 दिनों में कर लें यह 9 उपाय, एक बार अवश्य आजमाएं


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशि परिवर्तन : 13 महीने बाद गुरु ग्रह ने बदली राशि, किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi