News It Productwatch 1001 28 1100128030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एप्पल का ‘आई-टेबलेट’ लॉन्‍च

Advertiesment
एप्पल
सैन फ्रांसिस्को, एप्पल ने बुधवार को आई-टेबलेट लॉन्‍च कर कंप्यूटर के क्षेत्र में नई क्रांति का आगाज किया। कंप्यूटर प्रेमियों को कई दिनों से इसका इंतजार था।

स्लेट की तरह दिखने वाले इस कंप्यूटर में माउस और की-बोर्ड नहीं है और यह टच स्क्रीन है और वायरलैस प्रणाली पर कार्य करता है। इसमें वीडियो से लेकर गेम्स, इलेक्ट्रॉनिक बुक्स और अखबार तक सभी कुछ मौजूद है। इसकी बैटरी 10 घंटे तक चल सकेगी।

एप्पल के इस बहुप्रतीक्षित सिस्टम के लॉन्‍च होते ही बाजार में इसके शेयर 2 प्रतिशत तक गिर गए। एप्पल के मुख्य कार्यकारी स्टीव जॉब्स ने इसे जारी करते हुए बताया कि इसकी कीमत 400 से 829 डॉलर के बीच होगी।

इसे आई-स्लेट कहें या आई पैड या कुछ और पर यह तीन साल पहले आए आई पॉड के बाद एप्पल की अब तक की सबसे बड़ी लॉन्‍चिंग है।

मैग्जीन व अन्य प्रकाशक एप्पल के इस उत्पाद को नई संभावनाओं के साथ देख रहे हैं। उनका मानना है कि वे इसके जरिए ऑनलाइन कंपनियों से टक्कर ले सकेंगे। गेट्स ने भविष्यवाणी की थी कि आई-टेबलेट बाजार में आने के बाद तेजी से लोकप्रिय होगा।

आई-टेबलेट एक नजर

*9.7 इंच (25 सेमी) मल्टीटच डिस्प्ले।
*एक गीगा हर्ट्‍ज (1 जीएच) एप्पल प्रोसेसर
*16-64 जीबी फ्लेश मेमोरी
* 0.5 इंच (1.25 सेमी) मोटाई
*वजन 1.5 पौंड (0.7 किलोग्राम)
*वाई-फाई और 3जी कनेक्टिविटी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi