Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेखा भाटिया नेपाल महिला शक्ति काव्य रत्न से सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahila Shakti Kavya Ratna

WD Feature Desk

Rekha Bhatia Award 
 
नेपाल की सु-विख्यात अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन' लुम्बिनी, नेपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा और साहित्य के विकास के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। 
 
इसमें देश-विदेश के सैकड़ों महिला और पुरुष रचनाकारों ने भाग लिया। जिसमें नॉर्थ कैरोलाइना, अमेरिका की प्रवासी लेखिका रेखा भाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें 'महिला शक्ति काव्य रत्न' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 
 
उल्लेखनीय है रेखा भाटिया के शिवना प्रकाशन से दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। पेशे से अध्यापिका, कत्थक नृत्यांगना और चित्रकार रेखा भाटिया के आलेख, कविताएं, यात्रा संस्मरण, कहानियां, समीक्षाएं कई प्रख्यात पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। कई पुस्तकों में उनका रचनात्मक सहयोग है। 
 
उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से इंदौर, मध्यप्रदेश की रेखा भाटिया पिछले चौबीस वर्षों से अमेरिका में प्रवास कर रही हैं। 
 
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु का कहना है कि प्रतियोगिता में विभिन्न देशों सहित भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिनमें से उत्कृष्ट रचनाओं का प्रथम स्थान के लिए चयन किया गया।

रिपोर्ट- रेखा भाटिया 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोज खाली पेट खाएं 2 तुलसी के पत्ते, शरीर में दिखने लगेंगे ये बदलाव