shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संरा में छह शीर्ष राजनयिकों को दीपावाली ‘पॉवर ऑफ वन’ सम्मान

Advertiesment
power of one award
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यहां पहले दीपावाली ‘पॉवर ऑफ वन’ पुरस्कार से एक भारतीय महिला समेत छह शीर्ष राजनयिकों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार और अधिक ‘आदर्श, शांतिपूर्ण और सुरक्षित’ दुनिया बनाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।
 
अमेरिका की डाक सेवा ने पिछले वर्ष दीपावाली के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया था। ये पुरस्कार इसी की पहली वर्षगांठ पर दिए गए।
 
पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के निवर्तमान राजदूत मैथ्यू रेक्राफ्ट, संयुक्त राष्ट्र में लेबनान के राजदूत नवाफ सलाम और यूएन विमेन की भारतीय प्रमुख लक्ष्मी पुरी शामिल हैं।
 
एक वक्तव्य में कहा गया कि इस समारोह का आयोजन बेलारूस, जॉर्जिया और भारत के स्थायी मिशनों ने संयुक्त रूप से किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, श्रीलंका, थाईलैंड, स्पैन, कुवैत और अल्जीरिया समेत करीब दो दर्जन देश इसके सह आयोजक थे।
 
आयोजन यहां न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर्स में हुआ। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2017 सफला एकादशी : पढ़ें प्रामाणिक व्रत कथा, आरती और भजन...