Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : ईद पर गले मिलते हिन्दी-उर्दू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Eid Hindi poem
webdunia

राजीव रत्न पाराशर

चन्द्रमा के दर्शन पर,
इफ्तार के आमंत्रण पर।
 
तज़रीद के आवरण में,
ज़ुहाद के वातावरण में।
 
शोखियां पर्याप्त हों,
जब रोज़े समाप्त हों।
 
नेमतें हों, नाम हो,
प्रत्येक से सलाम हो।
 
परस्पर गलबहियां हों,
शीरो-शकर सिवइयां हों।
 
संज्ञान हो आबिदों का,
सम्मान हो ज़हिदों का।
 
मित्रगणों में दावत हो,
बंधु-बांधव सलामत हो।
 
ज़द्दो ज़िबह से इतर हो,
शुभकर इदुल फितर हो।
 
000
 
तज़रीद = श्रद्धा
ज़ुहाद = धर्म की बात
आबिद = श्रद्धालु
ज़हिद = पुजारी
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसे पकाएं, किसे कच्चा खाएं, आओ इसका पता लगाएं