Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए साल पर कैलिफोर्निया के मशहूर रोज परेड में 'लंगर' की झांकी दिखाएंगे अमेरिकी सिख

Advertiesment
हमें फॉलो करें नए साल पर कैलिफोर्निया के मशहूर रोज परेड में 'लंगर' की झांकी दिखाएंगे अमेरिकी सिख
वॉशिंगटन। दक्षिण कैलिफोर्निया में नए साल के अवसर पर आयोजित होने वाली रोज परेड पर अमेरिका में रहने वाले सिख 'लंगर सेवा' की झांकी का आयोजन करेंगे।
 
अमेरिका की इस 129 साल पुरानी परंपरा को औपचारिक रूप से 'टूर्नामेंट ऑफ रोजेज' के नाम से जाना जाता है। इसमें करीब 10 लाख आगंतुक शामिल होते हैं। इसका पूरे अमेरिका में सीधा प्रसारण किया जाता है।
 
सिख कोएलिशन नामक एक संगठन ने बताया कि झांकी के आयोजन से पंजाब की खासियत दर्शकों तक पहुंचेगी। झांकी में एक लंगर हॉल में 90,959 फूलों और 500 पाउंड  वजन की सब्जियों को दिखाए जाने की संभावना है।
 
झांकी में एक खूबसूरत ईंटों की दीवार भी दिखाई जाएगी। इस पर एक संगमरमर का गुंबद होगा और दरबार साहिब में पाए जाने वाली नक्काशीदार गुंबदें भी नजर आएंगी। यह  लगातार चौथा साल होगा, जब कैलिफोर्निया में लोकप्रिय रोज परेड में सिख की एक झांकी शामिल होगी।
 
चौथे वर्ष झांकी की तैयारी की जिम्मेदारी संभाल रहे सिख समिति के एक सदस्य भजनीत सिंह ने बताया कि कैलिफोर्निया में मेरा हमेशा से एक सपना रहा है कि टूर्नामेंट ऑफ  रोजेज परेड में सिख की एक झांकी देखें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

31 दिसंबर से 7 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल