Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय शख्स 66 साल बाद अपने नाखून काटने को राजी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Guinness World Record
न्यूयॉर्क , बुधवार, 11 जुलाई 2018 (16:13 IST)
न्यूयॉर्क। विश्व में सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने वाले भारत के श्रीधर चिल्लाल आखिरकार अपने नाखूनों को काटने के लिए तैयार हो गए हैं।
 
 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक चिल्लाल ने 1952 से अबतक अपने बाएं हाथ के नाखूनों को नहीं काटा है और उनके नाखून विश्व में सबसे लंबे हैं। लेकिन अब 82 साल की उम्र में वह अंतत: अपने नाखूनों को काटने के लिए तैयार हैं। टाइम्स स्क्वेअर में रिपले के बिलीव इट और नॉट म्यूजियम में बुधवार को नाखून काटने का एक कार्यक्रम होगा जहां चिल्लाल के नाखून काटे जाएंगे। 
 
अनुमान है कि उनके सभी नाखूनों की संयुक्त लंबाई 909.6 सेंटीमीटर है। चिल्लाल के एक अंगूठे के नाखून की लंबाई 197.8 सेंटीमीटर है। 2016 में उन्होंने एक हाथ में सबसे लंबे नाखूनों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 
 
मूल रूप से पुणे के रहने वाले चिल्लाल ने अनुरोध किया है कि उनके कटे हुए नाखूनों को म्यूजियम में सहेज कर रखा जाए। रिपले ने चिल्लाल के नाखूनों को काटने और म्यूजियम में रखने के लिए उन्हें भारत से अमेरिका बुलाया। 
 
एक मीडिया परामर्श के मुताबिक चिल्लाल के नाखूनों को आधिकारिक तौर पर म्यूजियम में ही दिखाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेहतर कल के लिए आज परिवार नियोजन