Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 (16:46 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 (16:51 IST)
बड़ा महादेव का स्थान मध्यप्रदेश के पचमढ़ी शहर में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन बड़ा महादेव का पूजन करते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 9 जून 2025 को यह पूजा की जा रही है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं और बड़ा महादेव की पूजा करते हैं। इस स्थान पर इस दौरान मेला भी लगता है। जानते हैं कि पूजन का महत्व और मंत्र।
कहां है बड़ा महादेव का मंदिर | where is the big mahadev temple:-
-
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी के चौरागढ़ में स्थित है बड़ा महादेव का मंदिर।
-
पचमढ़ी शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर चौरागढ़ पहाड़ी स्थित है।
-
सतपुड़ा पर्वत की मालाओं के बीच स्थित है यह पहाड़ी।
-
चौराबाबा के नाम पर रखा गया पहाड़ी का नाम।
-
पहाड़ी पर मंदिर में पहुंचने के लिए पहले को कई पथरिले रास्ते तय करना होते हैं।
-
महादेव मंदिर से 3 किमी का पैदल चलना होता है। 1300 सीढ़ियों की चढ़ाई है।
-
बड़ा महादेव मंदिर में एक गुफा है, जो बहुत ही खूबसूरत है और यह पहाड़ी पर बनी है।
-
इस गुफा के अंदर आपको एक जलकुंड देखने मिलेगा।
-
जब आप गुफा में जाते हैं तो आपको शंकर जी का शिवलिंग और उसके साथ ही साथ गणेश जी देखने मिलते हैं।
-
गुफा के द्वार में नंदी भगवान की प्रतिमा बैठी हुई है जो पत्थर की बनी हुई है।
-
लोग अपनी मन्नत के लिए यहां पर त्रिशूल अर्पित करते हैं।
क्या बोलें मंत्र: ॐ नम: शिवाय: पंचाक्षरी मंत्र के अलावा महामृत्युजय मंत्र का जाप करें। पहाड़ी चढ़ते वक्त हर हर महादेव, बम बम भोले का उद्घोष करें।
स्थान का महत्व: कहते हैं कि यही पर भगवान शंकर ने भस्मासुर को वरदान दिया था और यहीं पर उनको विष्णुजी से मदद लेना पड़ी थी। यहां की कथा संत भूरा महाराज से भी जुड़ी हुई है। किवदंतियों के अनुसार चौरागढ़ की पहाड़ियों में कठित साधना के दौरान भूरा भगत महराज को महादेवजी ने दर्शन दिए थे। शिवजी से उन्होंने वरदान मांगा कि मैं आपके ही चरणों में रहूं और यहां आने वाले को आप तक पहुंचने का मार्ग बता सकूं।