Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 (11:29 IST)
Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 (11:40 IST)
Dhanu Sankranti ka daan : सूर्य के धनु राशि में गोचर को धनु संक्रांति कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 16 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को धनु संक्रांति है। इस दिन से खरमास यानी मलमास प्रारंभ होता है। एक माह के लिए सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसी 5 चीजें दान करने से मिलता है लाभ।
धनु संक्रांति:-
-
वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। सभी संक्रांतियों पर स्नान, दान, सूर्य को अर्घ्य देना और गाय को चारा खिलाने का खास महत्व रहता है।
-
धनु संक्रांति से हेमंत ऋतु प्रारंभ हो जाती है इसलिए इसे हेमंत उत्सव के रूप में भी बनाया जाता है।
-
दक्षिणी भूटान और नेपाल में इस दिन जंगली आलू जिसे तारुल के नाम से जाना जाता है, उसे खाने का रिवाज है।
-
जिस दिन से ऋतु की शुरुआत होती है उसकी पहली तारीख को लोग इस संक्रांति को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं।
1. दीपदान : इस दिन किसी वृक्ष के नीचे, नदी के तट पर या देव मूर्ति के समक्ष दीपक प्रज्वलित करने को दीपदान कहते हैं। इससे जीवन से अंधेरा हटकर उजाला आता है और सभी तरह के संकटों का समाधान होकर समृद्धि बढ़ती है।
2. वस्त्र दान : इस दिन गरीबों या जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दान देने का महत्व है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य मिलता है।
3. जल और पिंडदान : इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने का खासा महत्व रहता है। इससे पितरों को शांति मिलती है और कुंडली में पितृ दोष का निवारण होता है।
4. गौ दान : धनु संक्रांति पर गौ दान का भी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार गौ दान करने से सुख मिलता है। पापों का नाश हो जाता है और सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यदि आप गौ दान नहीं कर सकते हैं तो किसी भी गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा दान करें।
5. अन्न दान : पूरे दिन जरुरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर आपके भंडरा में इजाफा करती है।