Publish Date: Thu, 02 Jun 2022 (19:05 IST)
Updated Date: Thu, 02 Jun 2022 (19:07 IST)
Importance of chaturthi : प्रत्येक हिन्दू माह में 2 चतुर्थी होती है। एक कृष्ण पक्ष की और दूसरी शुक्ल पक्ष की। अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी चतुर्थी कहते हैं और पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। 3 जून 2022 को ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी रहेगी। यानी विनायक चतुर्थी रहेगी। इस दिन व्रत रखने के 10 फायदे जान लें।
1. चतुर्थी के व्रतों के पालन से संकट से मुक्ति मिलती है। गणेश जी घर में आ रही सारी विपदाओं को दूर करते हैं।
2. चतुर्थी का व्रत रखने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
3. यदि जीवन में शांति चाहिए तो चतुर्थी का व्रत रखना चाहिए।
4. चतुर्थी का व्रत रखने से सभी तरह की मानसिक बेचैनी समाप्त हो जाती है।
5. यदि कोई कामना पूर्ण नहीं हो रही है तो चतुर्थी का व्रत रखना चाहिए। गणेशजी व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
6. चतुर्थी के दिन गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर विशेष पूजा की जाती है। ऐसा करने से परिवार में समृद्धि बढ़ती है।
7. विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भी चतुर्थी का व्रत रखकर विधिवत पूजा की जाती है।
8. संतान संबंधी कोई परेशानी हो तो चतुर्थी का व्रत रखने से यह परेशानी दूर हो जाती है।
9. चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा करने से घर से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
10. चतुर्थी का व्रत रखने से सुख-सौभाग्य के साथ आयु वृद्धि होती है।