Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रीति पाल ने किया कमाल, ट्रैक इवेंट में पहली बार दिलाया भारत को पैरालंपिक पदक (Video)

प्रीति पाल ने महिलाओं की T35 100 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

हमें फॉलो करें Preethi Pal

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (17:25 IST)
भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को यहां पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीता।तेईस साल की प्रीति का कांस्य पदक पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है, इसके साथ ही किसी भी ट्रैक इवेंट में भी यह पैरालंपिक का सबसे पहला भारतीय पदक है।
चीन की झोऊ जिया (13.58) ने स्वर्ण और गुओ कियानकियान (13.74) ने रजत पदक जीता।टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस तथा मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवनि ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं