Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विनेश फोगाट पहुंचीं दिल्ली, स्वागत के दौरान हुईं इमोशनल, ढोल नगाड़े के साथ हुआ जोरदार स्वागत

हमें फॉलो करें विनेश फोगाट पहुंचीं दिल्ली, स्वागत के दौरान हुईं इमोशनल, ढोल नगाड़े के साथ हुआ जोरदार स्वागत

WD Sports Desk

, शनिवार, 17 अगस्त 2024 (11:22 IST)
UNI


Vinesh Phogat Grand Welcome : विनेश फोगट पेरिस से भारत लौट कर आ गई हैं जहाँ उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह 10:30 बजे वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। स्वागत के दौरान वे भावुक हो गई और फूट फूटकर रोईं। उनके साथ बजरंग सिंह पुनिया और साक्षी मालिक भी थे।


पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को 50 किलो कुश्ती इवेंट के फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था जिसके बाद उन्होंने CAS में उन्हें रजक पदक देने की अपील भी की थी लेकिन वो ख़ारिज कर दी गई थी। वे अब एयरपोर्ट से अपने पैतृक गाँव बलाली जाएंगी।   

webdunia
UNI


 

webdunia
UNI


उनका स्वागत कुछ इस तरह किया गया जैसे वे अपने देश के लिए गोल्ड लेकर लौंटी हों। जब उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था और उनकी तबियत भी ख़राब हो गई थी, तब पूरा भारत उनके साथ खड़ा था और आज भी जैसा उनका स्वागत किया गया, लोगों ने दर्शा दिया कि वे ही उनका सोना हैं।  
16 अगस्त को X पर लम्बा नोट लिख उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की थी, जिसमे उन्होज्ने सभी को धन्यवाद दिया था। इसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ ही कोच और दोस्तों का जिक्र भी किया।


लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता गगन नारंग ने विनेश को चैंपियन करार दिया। यह दोनों एक ही उड़ान से दिल्ली पहुंचे थे।
 
नारंग ने पेरिस हवाई अड्डे पर विनेश के साथ खींची गई तस्वीर को एक्स पर पोस्ट किया।
 
नारंग ने लिखा,‘‘वह खेल गांव में पहले दिन चैंपियन के रूप में पहुंची थी और वह हमेशा हमारी चैंपियन रहेगी। कुछ अवसरों पर करोड़ों लोगों को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक पदक की जरूरत नहीं पड़ती। विनेश फोगाट आपने लोगों को प्रेरित किया है। आपके जज्बे को सलाम।’’
 
विनेश के भाई हरविंदर फोगाट ने कहा,‘‘विनेश स्वदेश लौट रही है। लोग यहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। लोग हमारे गांव में भी उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोग उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हैं।’’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 महीने खुद को गोलकीपर से ऐसे कोच की भूमिका में ढालेंगे PR श्रीजेश