Publish Date: Mon, 21 Mar 2016 (14:10 IST)Updated Date: Mon, 21 Mar 2016 (14:31 IST)
मथुरा। पिछले गुरुवार को राधा रानी के गांव बरसाना में जमकर लट्ठमार होली खेली गई। वहीं, शुक्रवार को बारी थी नंदगांव की। वाद्ययंत्र एवं होली गीतों के साथ फागुन की मस्ती में चहुंओर सांवरे कान्हा का रंग दिखने लगा। भक्ति एवं प्रेम का प्रदर्शन उस समय चरम पर पहुंच गया जब राधा की सखियों ने ‘हुरियारों’ की ढाल पर प्रेम रस से पगी लाठियां बरसाई। देखें तस्वीरें...