Publish Date: Thu, 19 Nov 2020 (14:48 IST)
Updated Date: Thu, 19 Nov 2020 (14:53 IST)
-सुरेश एस डुग्गर
भारतीय सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में 4 आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। ये आतंकवादी भारतीय सीमा में 70 किलोमीटर तक घुस आए थे। इससे पहले कि आतंकी अपनी मंजिल तक पहुंचते बीच में ही सुरक्षाबलों ने उन्हें जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया। आइए जानते हैं नगरोटा मुठभेड़ की कहानी, तस्वीरों की जुबानी...
जन्नत में हूरों की तलाश में निकले आतंकवादी जीते जी जहन्नुम की आग में जल गए।
जिस ट्रक में आए थे, सुरक्षाबलों ने उसे ही उड़ा दिया।
देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
वह ट्रक जिसमें आतंकवादी सवार होकर आए थे।
आतंकवादी अपने साथ हथियारों का जखीरा भी लाए थे।
गोलियों के निशान दे रहे हैं गवाही... नगरोटा के टोल नाके पर आतंकियों से हुई थी सुरक्षाबलों की मुठभेड़
मुठभेड़ में 2 भारतीय सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए हैं।