Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकता कपूर और कंगना रनौत पहुंची गुरुद्वारा बंगला साहिब

webdunia
कंटेंट क्वीन एकता कपूर और क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने आगामी फियरलेस रियलिटी शो 'लॉक अप' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यह अपनी तरह का एक ऐसा अनोखा रियलिटी शो होने जा रहा है जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।
webdunia
ऐसे में, रिलीज़ से पहले निर्माता एकता कपूर और होस्ट कंगना रनौत ने अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब का रुख किया।
webdunia
एंटरप्रेन्योर एकता कपूर ने हमेशा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए कुछ नया और अनूठा कंटेंट पेश किया है।
webdunia
एकता कपूर रियलिटी शो 'लॉक अप' के साथ अपनी धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं जिसे बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत होस्ट करेंगी।
webdunia
शो की सफल रिलीज सुनिश्चित करने के लिए, टीम ने आशीर्वाद लेने के लिए दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब का दौरा किया है जिसके बाद टीम द्वारा शो का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।