Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहिणी अय्यर ने हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों के लिए हाई-प्रोफाइल डिनर आयोजित किया

webdunia
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली एंटरप्रेन्योर्स में से एक रोहिणी अय्यर जब कोई पार्टी आयोजित करती हैं, तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का वहां होना स्वाभाविक है। उनकी गेस्ट लिस्ट में हमेशा बॉलीवुड के जाने-माने नाम शामिल होते हैं।
webdunia
यही नहीं उनकी पिछली सभी पार्टियों की सेल्फी भी हमेशा वायरल होती हैं। अब हम सुन रहे हैं कि रोहिणी का नेटवर्क हॉलीवुड तक भी फैला हुआ है।
webdunia
न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और लंदन में हाल ही में हुए हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड इवेंट में उनकी उपस्थिति उनके प्रभाव का प्रमाण है। हम सुन रहे हैं कि वह हॉलीवुड की सबसे बड़े और शानदार प्रोजेक्ट्स में कोलैबोरेट कर रही हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
webdunia
उन्होंने हाल ही में सेलेक्ट फ्यू के लिए मुंबई में एक एक्सक्लूसिव डिनर होस्ट किया था। इसमें अमेरिकन मल्टीनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर म्यूजिक ग्रुप के सीईओ रॉबर्ट किन्क्ल और उनके कॉलीग साइमन रॉबसन और अल्फोंसो पेरेज-सोटो ने शिरकत की।
webdunia
अपने असाधरण और बेहतरीन डिनर पार्टीज के आयोजित के लिए प्रसिद्ध अय्यर ने एक बार फिर इस पार्टी में अपने प्रभाव का प्रदर्शन किया।
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia