Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंचेंगे शेरशाह के कलाकार और नीतू कपूर एवं रिद्धिमा कपूर

webdunia
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो के आगामी वीकेंड के एपिसोड्स में शेरशाह के कलाकारों - कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, और रविवार को बॉलीवुड की स्वीटहार्ट नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का स्वागत किया जाएगा।
webdunia
इस दौरान, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म से जुड़े कुछ अनुभव बताए और इसकी सफलता को एंजॉय किया, वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर पूरा समय अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ हंसती नजर आएंगी।
webdunia
इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी यादें और अनमोल पल भी ताजा किए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि नीतू कपूर अपने साथ रिद्धिमा की मौजूदगी को लेकर बहुत खुश नजर आ रही थीं।
webdunia