Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लद्दाख में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया सैनिकों का हौसला

webdunia
लुकुंग (लद्दाख)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोई कमजोर देश नहीं है और दुनिया की कोई भी ताकत उसकी एक इंच भी जमीन नहीं ले सकती।
webdunia
रक्षामंत्री ने 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़पों के दौरान भारत के 20 सैन्यकर्मियों की शहादत का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
webdunia
रक्षामंत्री के इस दौरे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी उनके साथ थे। पूर्वी लद्दाख में 5 मई से भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध चल रहा है।