Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में 1483 विशेष ट्रेनों से आ चुके हैं 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक

webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अब तक प्रवासी श्रमिकों को लेकर 1483 रेलगाड़ी अब तक आ चुकी हैं। अभी तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोग श्रमिक विशेष रेलगाड़ी से आ चुके हैं।
webdunia
अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा हमारे प्रदेश से दूसरे प्रदेशों के श्रमिकों को भी भेजा जा रहा है। अभी तक हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब के श्रमिकों को भेजा जा चुका है।
webdunia
अब तक सबसे अधिक 511 विशेष रेलगाड़ियां गुजरात से आई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 350 से अधिक, पंजाब से 231 रेलगाड़ियां आई हैं, इस तरह देश के लगभग सभी प्रदेशों से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लगातार विशेष रेलगाड़ियां आ रही हैं।
webdunia
इसके अलावा बसों से भी अब तक दो लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक प्रदेश लौट चुके हैं।
webdunia
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पृथकवास केंद्र पर प्राथमिक जांच में स्वस्थ पाए गए कामगारों/श्रमिकों को राशन किट के साथ गृह पृथकवास के लिए भेजा जाए।
webdunia