हिमाचल प्रदेश: तस्वीरों में देखिए कांग्रेस का प्रदर्शन
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चौड़ा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट को तोड़कर विधानसभा के गेट के समीप पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
इस दौरान उनकी पुलिस के साथ भी मामूली झडप हुई। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पनपा है।
इस अवसर पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार प्रदेश की समस्याओं पर अंधी, गूंगी और बहरी बन कर बैठी है। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का संघर्ष है।