Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसा रहा लॉकडाउन के 50 दिनों के बाद पहला ट्रेन सफर

webdunia
भारतीय रेल ने लॉकडाउन के करीब 50 दिन बाद मंगलवार को अपनी यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया। स्टेशनों पर राहत और आशंकाओं की मिलीजुली भावनाओं के साथ यात्री एकत्र हुए।
webdunia
यात्रियों को रेलगाड़ी के रवाना होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा गया था ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच की जा सके। यात्री मास्क पहने हुए थे ओर वे रेलवे की सलाह पर कम से कम सामान लेकर आए हुए थे।
webdunia
रेलवे ने यात्रियों में दूरी बनाए रखने के लिए निशान भी बनाए थे। प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है ताकि यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले अपने हाथों को साफ कर सकें।
webdunia
यात्रियों के प्रवेश करते ही अधिकारियों ने उनके डिब्बों में सवार होने में उनकी मदद की, जिससे प्लेटफार्म पर कम भीड़ रही। मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 1107 मुसाफिरों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
webdunia
बुकिंग शुरू होने के बाद 3 घंटे में ही 54 हजार रिजर्वेशन हो गए थे। टिकट के लिए वेबसाइट पर उमड़ी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन में राहत मिलते ही लोग अपने शहरों में जाने के लिए कितने बेताब थे।