Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अहमदाबाद में लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू, Lockdown की अफवाह के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

webdunia
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात के अहमदाबाद में प्रशासन ने 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, शहर में लॉकडाउन की खबरों के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
webdunia
अहमदाबाद शहर में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि के बाद इसके प्रसार को रोकने के लिए प्राधिकारियों ने गुरुवार को नगरपालिका सीमा में शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी।
webdunia
अहमदाबाद शहर में कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे (20 नवंबर) से शुरू होगा और सोमवार (23 नवंबर) को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा संचालित 600 सिटी बसें कर्फ्यू की अवधि के दौरान नहीं चलेंगी।
webdunia
एएमसी ने घोषणा की थी कि इस 'पूर्ण कर्फ्यू' के दौरान, केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार से शहर में रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक रोजाना रात का कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू होगा।