Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को सेना का सलाम, अस्पतालों पर बरसाए फूल

webdunia
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे लाखों चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के राष्ट्रव्यापी अभ्यास के तहत सैन्य विमानों के....
webdunia
....एक जत्थे ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट किया।
webdunia
सैन्य विमानों के इन जत्थों में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने दिल्ली के केंद्र में स्थित मुख्य मार्ग, राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।
webdunia
मुख्य परिवहन विमान सी-130 ने भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग से फ्लाई पास्ट किया। हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विमान ने करीब 500 से 1,000 मीटर तक की ऊंचाई पर ही उड़ान भरी।