Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में सुरक्षा उपायों के बीच 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू

webdunia
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कोविड-19 की तमाम एहतियातों के बीच 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई। 'जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन' इनका आयोजन कर रहा है।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार स्कूल से जुड़ी कोई गतिविधि कश्मीर में शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के 74,465 और जम्मू के 32,000 छात्रों सहित कुल 1,06,465 छात्रों के परीक्षाएं देने की संभावना है।
webdunia
कुल 1145 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 814 घाटी और 331 जम्मू में है।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए इस साल परीक्षा केन्द्रों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है।
webdunia
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने और हाथों को 'सैनिटाइज़' करने जैसे नियमों को भी लागू किया है।