Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ी

webdunia
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाएं बहने के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
webdunia
राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
webdunia
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
webdunia
रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार सुबह इसमें सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया।